Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बांग्लादेश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई, बड़ी संख्या में घायलों का इलाज जारी

बांग्लादेश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई, बड़ी संख्या में घायलों का इलाज जारी

22 Nov 2025

बांग्लादेश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई, बड़ी संख्या में घायलों का इलाज जारी

बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह आए तेज भूकंप के झटके में मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 10 हो गई। इनमें ढाका में 4, नरसिंहडी में 5 और नारायणगंज में 01 व्यक्ति की मौत हुई। इस दौरान करीब 200 घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।सरकार ने राहत और बचाव कार्य के साथ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

 

एक दिन पूर्व शुक्रवार सुबह 10:38 बजे बांग्लादेश में भूकंप के तेज झटके से आम लोगों में भारी अफरातफरी मच गई। ढाका ट्रिब्यून ने बांग्लादेश मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 रही, जिसका केंद्र नरसिंहड के माधबाड़ी में था। हालांकि विभाग ने इसे मध्यम तीव्रता का भूकंप बताया लेकिन इससे जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

 

भूकंप के दौरान ज्यादातर लोगों की मौत दहशत के दौरान हुई अफरातफरी और भगदड़ के कारण हुई। अबतक इसे 10 लोगों की मौत हो गई। ढाका में 4 लोगों की मौत हो गई। ढाका के अरमानी टोला में एक इमारत की छत की रेलिंग गिरने से 03 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बंशाल पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार घोष ने इन मौतों की पुष्टि की। जबकि ढाका के मुग्दा इलाके के मदीना बाग में भूकंप के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत की रेलिंग गिरने से 50 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मोहम्मद मकसूद की मौत हो गई। मुग्दा पुलिस (जांच) के इंस्पेक्टर असदुज्जमां ने सुरक्षाकर्मी की मौत की पुष्टि की।

 

इसी तरह नरसिंहडी में 05 और नारायणगंज में 01 व्यक्ति की मौत हुई है। इनमें नरसिंगडी में सदर उपजिला से उमर (10), उसके पिता दिलवर हुसैन और पलाश उपजिला के मालितापारा से काज़ेम अली भुइया (75), नासिर उद्दीन (60) और जॉयनगर यूनियन, शिबपुर के अज़कीटोला गांव से फोरकान मियां (45) शामिल हैं। नारायणगंज के रूपगंज में दीवार गिरने से 10 महीने की बच्ची फातिमा की मौत हो गई। बच्ची की मां कुलसुमा बेगम (30) और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

 

अंतरिम सरकार की स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहाँ बेगम ने कहा कि कई लोग घबराहट के कारण घायल हुए हैं। सरकार ने राहत और बचाव कार्य के साथ नुकसान के आकलन का आदेश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और जनता से सहायता के लिए 0258811651 पर कॉल करने का आग्रह किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई
बांग्लादेश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई, बड़ी संख्या में घायलों का इलाज जारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News